फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kashi Vishwanath Dham: सावन में पास मान्य नहीं होने से दुखी हैं नेमी दर्शनार्थी, धाम के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2023 09:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में नियमित दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर गुरुवार को नेमी दर्शनार्थियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मंदिर प्रशासन की ओर से जारी पास को सावन में अमान्य किए जाने के कारण नेमियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर नेमी दर्शनार्थियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के 365 दिन अल सुबह बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी दर्ज कराने वाले सैकड़ों नेमी दर्शनार्थियों ने गुरुवार को  श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के बाहर प्रदर्शन किया।  धाम में नियमित दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मंदिर प्रशासन की ओर से जारी पास को सावन में अमान्य किए जाने के कारण नेमियों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर उन्होंने समस्या दूर कराने की मांग रखी। शुभम मिश्रा और राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को नियमित दर्शनार्थी सत्यनारायण मंदिर के पास एकत्र हुए। नेमियों ने बताया कि वह नियमित रूप से विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। नियमित दर्शनार्थी का पास होने के बावजूद मंदिर में आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
ये भी पढ़ें: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुआ एक और केस, इस मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन


सावन के सोमवार को उनका पास मान्य नहीं है। प्रदर्शन के बाद नियमित दर्शनार्थी एक साथ मंदिर परिसर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलने के लिए जाने लगे। उन्हें बताया गया कि मुख्य कार्यपालक मौजूद नहीं हैं। इस पर श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। नेमी दर्शनार्थियों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। अपर मुख्य कार्यपालक ने मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें