राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रालय की ओर से बाल तस्करी के खिलाफ लगातार काम कर रहीं पद्मश्री डॉ. सुनीता कृष्णन समेत आठ लोगों को बाल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में 12 राज्यों से करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें बाल कल्याण समितियों, किशोर न्याय बोर्ड, ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्यों और आंगनबाड़ी प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव रुपाली बनर्जी सिंह मौजूद रहीं।