फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : 60 दिन में काशी आए 1.59 करोड़ पर्यटक, रोजाना पहुंच रहे करीब ढाई लाख भोलेभक्त

Wed, 27 Mar 2024 08:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद काशी में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। राम की नगरी से महादेव की नगरी में पर्यटकों के आवागमन का सिलसिला जारी है। यही वजह है कि साल 2024 के जनवरी और फरवरी महीने के 60 दिन में एक करोड़ 59 लाख से अधिक पर्यटक काशी पहुंचे।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के बाद अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से धार्मिक पर्यटन ने और परवाज भर दिया है। रोजाना करीब तीन लाख से अधिक पर्यटक काशी पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 के जनवरी और फरवरी महीने के 60 दिन में एक करोड़ 59 लाख से अधिक पर्यटक काशी पहुंचे।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में जनवरी और फरवरी महीने में करीब 82 लाख पर्यटक वाराणसी पहुंचे थे। साल 2024 में पर्यटकों की संख्या में दोगुनी हुई है। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक काशी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें देशी विदेशी दोनों पर्यटक शामिल हैं। काशी आ रहे पर्यटकों की पहली प्राथमिकता श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ के अलावा गंगा आरती और नौकायन जरूर शामिल होता है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में आए पर्यटक
जनवरी 72 लाख
फरवरी 87 लाख

वर्ष 2023 में आए पर्यटक
जनवरी 42 लाख
फरवरी 40 लाख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें