फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किशोरी को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी को भगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को रविवार सुबह चार बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया। वह घर से सोने की चेन, आभूषण समेत 15 हजार रुपये भी लेकर गई है। संवाद
विज्ञापन


पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस
बड़ागांव। विवाहिता ने पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। चौबेपुर थानाक्षेत्र के नेवादा गांव निवासी पुष्पा त्यागी ने बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2020 को बीरापट्टी गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दो लाख नकद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुत्री के जन्म पर ससुराल वाले उसे अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। ढाई माह की बच्ची के साथ वह मायके में रह रही है। संवाद

मनबढ़ों ने बुजुर्गों को पीटा
सारनाथ। घुरहुपुर गांव में सोमवार शाम मनबढ़ों ने घर में घुसकर बुजुर्ग की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। गांव के ही बबलू की कुछ युवक पिटाई कर रहे थे, इस बीच पड़ोस के बुजुर्ग छन्नू व दरोगा राजभर बीचबचाव करने पहुंचे। आरोप है कि मनबढ़ों बुजुर्ग छन्नू की पिटाई करते हुए उनका पैर तोड़ दिया। दरोगा राजभर को भी मारा पीटा। आरोप है कि दोनों बुजुर्ग जब थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें