फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: वाराणसी में होगा वीवीआईपी मूवमेंट, एडीजी ट्रैफिक ने ट्रैफिक कर्मियों से बॉडी वार्न कैमरे से लैस रहने को कहा

Thu, 09 Dec 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ लोकार्पण और वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को एडीजी ट्रैफिक ने परखा। देर शाम अधिकारियों संग ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। एडीजी ट्रैफिक ज्योति नारायण ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी यातायात कर्मी बॉडी वार्न कैमरा, फ्लोरो सेंट जैकेट, रिफ्लेक्टिव पट्टा व वाल सेफ्टी टार्च का आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरवासियों के बीच शालीनता से पेश आए और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई भी करें। खास तौर पर वनवे, नो इंट्री, नो पार्किंग वाले वाहनों पर अधिक से अधिक जुर्माना और ई-चालान करें। इसके पूर्व ट्रैफिक लाइन पहुंचने पर पुलिस गार्ड द्वारा एडीजी ट्रैफिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने यातायात निरीक्षक, गणना स्टोर, जीडी, हेल्पलाइन, मेस कार्यालय, सहायक पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

तीस दुपहिया, चार लिफ्टर क्रेन की मांग
शहर की यातायात व्यवस्था सुधार की दिशा में एडीसीपी ट्रैफिक ने 30 दुपहिया और चार लिफ्टर क्रेन की मांग का प्रस्ताव बनाकर एडीजी ट्रैफिक को दिया। वहीं वर्तमान समय में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने से संबंधित शॉर्ट टर्म व मिड टर्म और लांग टर्म योजना बनाकर दिया।

डीसीपी काशी ने नाविकों संग की बैठक
प्रधानमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को गंगा घाट किनारे नाविकों और मल्लाहों संग डीसीपी काशी आरएस गौतम संग राजघाट पर बैठक हुई। इसमें नाविकों को नाव पर क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने सहित अन्य बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि बगैर जीवन रक्षक उपकरण के किसी भी नाव को गंगा में उतरने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें