फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ की टीम विजेता, अतुलानंद कराटे की उपविजेता

विज्ञापन
संत अतुलानंद के विजेता कराते खिलाड़ी। खिलाड़ी
विज्ञापन
शिवपुर क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित संत अतुलानन्द हिंदू महाविद्यालय में बुधवार को काशी विद्यापीठ की अंतर महाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता (महिला पुरुष वर्ग) संपन्न हो गई। काशी विद्यापीठ की टीम ने कराटे का खिताब अपने नाम किया जबकि मेजबान स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में कुल 6 महाविद्यालयों के लगभग 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह और विशिष्ट अतिथि आर. बालाजी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. नवीन कुमार पांडेय और विद्यापीठ के प्रतिनिधि डॉ. अमरेन्द्र सिंह, चयनकर्ता की भूमिका अखिलेश रावत और अमित कुमार उपाध्याय ने निभाई। संचालन डॉ. गरिमा सिंह ने किया। आयोजन सचिव डॉ. मनोज कुमार सिंह अतिथियों का संचालन किया जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एसके शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें