बता दें कि छात्रनेता विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। छात्रनेताओं ने विद्यापीठ के आसपास व नगर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर व होर्डिंग भी लगाना शुरू कर दिया है। परिसर का माहौल पूरी तरह चुनावी मूड में दिखने लगा है। छात्रों में पैठ बनाने के लिए छात्रनेता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कोई हाथ जोड़ रहा है तो कोई वरिष्ठ साथियों का पैर छूकर आशीर्वाद मांग रहा है।
काशी विद्यापीठ में एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशी विद्यार्थियों की कक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होंगी। इसमें प्रथम सप्ताह में 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अनुस्थापना कार्यक्रम कराया जाएगा। अनुस्थापना कार्यक्रम में सहभागिता करना अनिवार्य है। ब्यूरो
वाणिज्य विषय में छूटे हुए परीक्षार्थियों की मौखिकी 16 दिसंबर को
विद्यापीठ बीकॉम की मौखिक परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की मौखिकी परीक्षा के लिए 16 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।
जिनकी मौखिक परीक्षा किसी भी कारण से छूट गई हो तो उनकी मौखिकी 16 दिसंबर को वाणिज्य विभाग में अपराहन एक बजे से संपन्न होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. कृपा शंकर जायसवाल ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा नियंत्रक/ कुलसचिव द्वारा शुल्क हेतु अग्रसारित आवेदन पत्र के साथ 2000 रुपये की शुल्क रसीद तथा प्रवेश पत्र /अंक पत्र के साथ मौखिकी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो