छात्रनेताओं ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटन में वरीयता मिलनी चाहिए थी, लेकिन वह नहीं हुआ। घंटों हंगामे और नारेबाजी के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। चीफ प्रॉक्टर ने गलत तरीके से आवंटित छात्रावास को खाली कराकर उचित छात्र को छात्रावास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रनेताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रनेताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने छात्रनेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। मेडिकल की टीम ने भी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय परिसर में आनंद मौर्य, राहुल सिंह एवं रवि गुप्ता ने भूख हड़ताल शुरू की है। वही शिवम पटेल, मोने कुमार एवं विक्के कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। छात्रनेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए लगातार आंदोलन हो रहा है, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
हरिश्चंद्र महाविद्यालय के बावन बीघा परिसर में बीबीए के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रवेश द्वार पर हंगामा किया। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर आई पुलिस ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में महाविद्यालय प्रशासन से दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।
तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। निदेशक डॉ. अभिजीत ने बताया कि बीबीए छात्रों की परीक्षा दिसंबर में हुई थी। काशी विद्यापीठ में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा की सूचना देर से मिली। लिहाजा, तमाम छात्रों की परीक्षा छूट गई। अब छात्रों को फेल कर दिया गया है। छात्र बैक पेपर परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बात करके दोबारा परीक्षा दिलाने की व्यवस्था बनाई जाएगी।