फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, तीन दिन तक आपत्ति का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पिछले दिनों कराई गई प्रवेश परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। कोर्सवार आंसर की को विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर अपलोड करा दिया है। अभ्यर्थियों को 9 जुलाई तक आपत्ति का मौका दिया गया है। विवि में नए सत्र में बीबीए, बीसीए, बीएएलएलबी, एलएलएम, एलएलबी, बीपीएड, एमपीएड, एमएड और पीजीडीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए 29-30 जून को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। 6 जुलाई को विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि जिन अभ्यर्थी को किसी भी सवाल के जवाब पर अगर कोई आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां साक्ष्य सहित 9 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए बने ई-मेल पर अपलोड कर सकते हैं। बताया कि ई-मेल के अलावा किसी अन्य प्रकार से आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें