बीएचयू से संबद्ध कॉलेजों में एमए हिंदी में विभिन्न श्रेणियों में कुछ सीटें खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश मुख्य परिसर के हिंदी विभाग में नौ अगस्त को सुबह दस बजे से होगा। इसमें काउंसलिंग में न बुलाए जाने वाले अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय में इन दिनों विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग चल रही है। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि खाली सीटों में ओबीसी (महिला), एसटी (महिला, पुरुष), पीसी (पुरुष) और पेड सीट (महिला, पुरुष) शामिल हैं।
बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जो काउंसलिंग के लिए बुलाए नही गए थे या किसी वजह से अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, वे मूल प्रमाण पत्रों संग हिंदी विभाग में निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। पेड सीट पर पुरुष संवर्ग में कटआफ 100 अंक और महिला में 75 अंक है।