फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ ने साउथ बिहार को दोगुने से भी ज्यादा अंतर से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न पूल में मुकाबले खेले गए। सायंकालीन सत्र में काशी विद्यापीठ ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार को 31-12 से हराया। इसके पहले सुबह के सत्र में गुरु घासीदास विवि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की टीम ने एनएस विवि, मणिपुर को 28-25 से हराया। पं. रविशंकर शुक्ल विवि ने आरएस विवि को 24-19 से पराजित किया। उत्कल विवि ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय को 31-21 से मात दी। हेमचंद यादव विवि ने वीर कुंवर सिंह विवि को 35-26 से पराजित किया। विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव एके नेमा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश की 27 पुरुष टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें