फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय वॉलीबॉल : 50 टीमों के 700 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वॉलीबॉल सांसद खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार शाम सिगरा स्टेडियम में शुरू हुई। जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से हुई इस प्रतियोगिता में 50 टीमों के 700 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे। उद्घाटन जिला वॉलीबॉल संघ के संयोजक सिद्धार्थ सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-18 तथा ओपन महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। संचालन जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश कुमार पांडेय, स्वागत डॉ. प्रदीप दुबे ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस दोनों खेल मैदानों पर लगभग 30 मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में भगवानपुर, सिगरा स्टेडियम, सरदार पटेल, सी.एम. एंग्लो बंगाली, लाखन सिंह एकेडमी, सुशवाही कॉलेज, अटल आवासीय विद्यालय एवं ग्लोरियस की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीत अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें