विभाग और कार्यालय रहेंगे खुले
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पठन-पाठन स्थगित रहने का प्रभाव विभागों और कार्यालयों के कामकाज पर नहीं पड़ेगा। 24 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कार्यालय यथावत खुले रहेंगे और निर्धारित कार्य किए जाएंगे।
एयर शो को लेकर यातायात में बदलाव
वाराणसी में 24 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कई मार्गों पर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है। इसी के मद्देनजर काशी विद्यापीठ ने विद्यार्थियों की आवाजाही को देखते हुए एक दिन के लिए ऑफलाइन पठन-पाठन स्थगित कर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया है।