फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: पूल काउंसिलिंग से भरी जाएंगी स्नातक की सीटें, बीकॉम, बीसीए, बीएससी समेत पांच कोर्स में दाखिला

Sun, 28 Sep 2025 03:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को वहीं बने फीस काउंटर पर फीस जमा करनी होगी। फीस नहीं जमा होने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में स्नातक में दो बार काउंसिलिंग की प्रक्रिया के बाद भी सीटें नहीं भर सकी हैं। अब विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी, बीकॉम, बीसीए समेत पांच कोर्स की खाली सीटों को पूल काउंसिलिंग से भरने का निर्णय लिया गया है। इन सीटों पर 28 सितंबर को अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह से काउंसिलिंग शुरू हुई है। अब तक दो बार तिथि भी बढ़ाई गई। इसके बाद भी पूरी सीटें नहीं भर पाई हैं। विश्वविद्यालय ने संकाय, विभागवार प्रवेश लेने वालों की सूची तैयार कराई तो पता चला कि पांच कोर्स में 300 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। इसमें बीकॉम, बीएससी बायोलॉजी, बीएफए, बीबीए, बीसीए शामिल हैं। 

प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि वाणिज्य संकाय में 28 सितंबर को नियमानुसार अभ्यर्थियों की पूल काउंसिलिंग कराई जाएगी। पूल काउंसिलिंग में प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान के 43 प्रोफेसरों के चार एंटी रैगिंग स्क्वाॅड गठित
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में रैगिंग रोकने के लिए 43 प्रोफेसरों को मिलाकर एंटी रैगिंग स्क्वॉड गठन किया गया। कृषि विज्ञान संस्थान के एक्सटेंशन एजुकेशन के प्रो. एके सिंह को स्क्वॉड का चेयरमैन बनाया गया है। अलग-अलग समय के लिए कुल चार एक्शन टीमों का गठन किया गया है। 

एक टीम सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक, शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक दूसरी टीम, रात 9 बजे से 12 बजे तक तीसरी और रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक चौथी टीम काम करेगी।  कृषि विज्ञान संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल के लिए अलग रिस्पॉन्स टीम होगी। इसमें सभी 10 सदस्य महिला ही हैं। संयोजक डॉ. अमृता पुनई को बनाया गया है। देर रात और तड़के सुबह के केस के लिए रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रो. चंद्र भूषण संयोजक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें