फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, यूजी और पीजी परीक्षाओं का परिणाम जारी

Wed, 18 Jun 2025 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

स्नातक में दाखिले काे लेकर अभ्यर्थी अपने-अपने स्तर से तैयारियां कर रहे थे। पहले दिन 21 अभ्यर्थी काउंसिलिंग करवाए। 18 जून को बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम साइंस में बची 9 सीटों पर काउंसिलिंग की जाएगी। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith University: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 2025-26 में स्नातक में दाखिले के दूसरे चरण की काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू हो गई। 26 जुलाई तक काउंसिलिंग में मंगलवार को बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम साइंस में दाखिले की प्रक्रिया चली। 

विज्ञापन


पहले दिन 21 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करवाई। बुधवार को बीड्रामा थियेटर में दाखिला होगा। खास बात यह है कि बीएससी टेक्सटाइल की 60 सीटें हैं, लेकिन 30 आवेदन ही आए हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले के लिए इस बार 15 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। 

पिछले दिनों पीजी डिप्लोमा इन म्यूजिक थेरेपी में दाखिले की प्रक्रिया के बाद अब काउंसिलिंग का दूसरा चरण चल रहा है। बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम साइंस में 30 सीटें खाली हैं। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में 30 अभ्यर्थियों में पहले दिन 21 ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Trending Videos

काउंसिलिंग में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद औपचारिकताएं पूरी करवाईं। जिन 21 प्रतिभागियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया, उन्होंने प्रवेश शुल्क भी जमा करना शुरू कर दिया है। 18 जून को बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम साइंस में बची 9 सीटों पर काउंसिलिंग की जाएगी। 

समन्वयक ने बताया कि बीड्रामा (थियेटर आर्ट्स) में कुल 20 सीट हैं लेकिन इस बार केवल 8 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है। इन आठ अभ्यर्थियों को बुधवार को बुलाया गया है। नियमानुसार सभी की काउंसिलिंग की जाएगी।

काशी विद्यापीठ में दो दिन होगी शोध समिति की बैठक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग में 2023-24 की शोध प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए शोध समिति की बैठक दो दिन होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने बताया कि 30 जून और एक जुलाई को सुबह 10 बजे से बैठक होगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पीपीटी और मूल दस्तावेज के साथ हिंदी विभाग में उपस्थित होना है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने पर पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थियों की होगी।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में यूजी, पीजी परीक्षाओं का परिणाम जारी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी, पीजी की परीक्षाओं के मंगलवार देर शाम जारी कर दिए गए। कैंपस के 73 और संबद्ध कॉलेजों के 46 कोर्स शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। 

परिसर में स्नातक के 20 कोर्स, स्नातकोत्तर के 53 जबकि कॉलेजों में स्नातक के 16 और स्नातकोत्तर के 27 कोर्स शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा परिणाम के बारे में वेबसाइट से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। बताया कि समय से परीक्षा करवाकर परिणाम जारी करने का जो संकल्प लिया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है। बीए के परिणाम भी बहुत जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें