फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: गंगापुर परिसर और तीन विषयों के नाम बदले, कार्यपरिषद की बैठक में नए प्रस्तावों पर लगी मुहर

Thu, 29 May 2025 02:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कार्यपरिषद की बैठक में कई निर्णय लिए गए। कमेटी के लोगों ने इस पर सहमति जताते हुए मुहर भी लगा दी। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तीन विभागों का नाम बदल दिया गया है। अब दर्शन, संस्कृत और योग-नेचुरोपैथी विभाग को उसके नए नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही गंगापुर परिसर का नाम भी बदलने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक में इसका फैसला लिया गया। इसके अलावा शिक्षकों के वेतन संरक्षण पर भी अहम निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट को पास किया गया। इसमें डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर का नाम बदलकर अब महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर कर दिया गया। 

दर्शनशास्त्र विभाग का नाम दर्शन एवं योग विज्ञान विभाग, संस्कृत एवं अन्य प्राच्य भाषा विभाग का नाम संस्कृत, धर्म एवं अन्य प्राच्य भाषा विभाग और योग एवं नेचुरोपैथी विभाग का नाम बदलकर योग एवं प्रकृति चिकित्सा विभाग करने पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


साथ ही संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि और छह प्राध्यापकों को वेतन संरक्षण (पे-प्रोटेक्शन) देने का निर्णय लिया गया। तीन मृतक आश्रित (दो तृतीय श्रेणी व एक चतुर्थ श्रेणी) की नियुक्ति पर भी सहमति बनी। वहीं, संकाय निर्धारण के प्रस्ताव को भी पास किया गया। इस दौरान वित्त समिति, प्रवेश समिति एवं विद्या परिषद के निर्णयों को पास किया गया। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी संतोष शर्मा, उप कुलसचिव हरीश चंद मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें