महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी के विभिन्न विषयों की परीक्षा अगले सप्ताह से करवाने की तैयारी है। इसके लिए विभागों, संकायों की ओर से समय-सारिणी जारी कर दी गई है। एमए अर्थशास्त्र के साथ ही एमकॉम की परीक्षा का पेपर दो घंटे तक चलेगा।
यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2024-25 की परीक्षा भी करवाने का निर्णय लिया गया है। वेबसाइट पर समय-सारिणी अपलोड करवा दी गई है। इसमें परिसर के साथ ही गंगापुर, एनटीपीसी कैंपस में एमए अर्थशास्त्र तीसरे सेमेस्टर रेग्युलर, बैक, इंप्रूवमेंट के छात्रों की परीक्षा 11 से 19 फरवरी तक दोपहर 2 से 4 बजे तक करवाई जाएगी।
11 फरवरी को पहले, 15 को दूसरे, 17 को तीसरे और 19 फरवरी को चौथे पेपर की परीक्षा होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार की ओर से समय-सारिणी जारी करवा दी गई है। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 122 फरवरी से 01 मार्च तक होगी।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग में राष्ट्रीय कार्यशाला में सूचना का अधिकार अधिनियम पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने कहा कि इस समय आरटीआई के बारे में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इसे दूर करने की जरूरत है।
राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने आरटीआई अधिनियम 2005 के धाराओं को बताया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि आरटीआई एक्ट 2005 एक महत्वपूर्ण अधिकार है। स्वागत प्रो. रंजन कुमार, संचालन डाॅ. मेराज और धन्यवाद डाॅ. शिल्पी गुप्ता ने दिया।