विद्यापीठ के प्रो.केके सिंह को विश्व हिंदी सम्मान
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलानुशासक और पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के निदेशक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह को विश्व हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा गया है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन 2025 में प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। प्रो. सिंह को दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ में हिंदी भाषा में शत प्रतिशत कार्य करने और हिंदी में पुस्तकों के प्रकाशन के लिए सम्मानित किया गया।