फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोतर की स्थगित परीक्षाएं 25 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ की स्नातकोत्तर की स्थगित परीक्षाएं 25 सितंबर से होंगी। विश्वविद्यालय ने नए सिरे से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है और केंद्रों की सूची व नई समय सारिणी ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि 18 सितंबर से शुरू होने परीक्षाएं अब 25 सितंबर से शुरू होंगी। वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही में नए सिरे से केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमटीटीएम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का निराकरण कर दिया गया है। बता दें कि संबद्ध महाविद्यालयों ने कोरोना प्रोटोकाल के पालन में असमर्थता जताई थी। बीएड प्रवेश परीक्षा की तर्ज पर परीक्षा कराने में संबद्ध महाविद्यालयों को परेशानी आ रही थी। इसलिए मंगलवार को हुई परीक्षा समिति में 18 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें