फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी वंदन : गाजियाबाद के कलाकारों ने विश्वनाथ अष्टक स्तोत्र पर दी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति

विज्ञापन
*संगीत परिषद, काशी करेगा दिवंगत कलाकारों को नमन**13 से 15 मार्च तक नागरी नाटक मण्डली में होगा - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
वाराणसी। नमो घाट पर बुधवार को सजी सांस्कृतिक संध्या ने लोगों का मन मोह लिया। काशी वंदन कार्यक्रम में गाजियाबाद से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इनमें सबसे अधिक सराहना विश्वनाथ अष्टक स्तोत्र पर प्रस्तुत सामूहिक नृत्य की हुई। काशी वंदन के संयोजक अंशुमान महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम मंडलायुक्त एस. राज लिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की पहल पर आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम में गाजियाबाद से पधारे डॉ. तपन रॉय और उनकी शिष्याओं द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम उन्होंने विश्वनाथ अष्टक स्तोत्र पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद उनकी शिष्याओं ने कथक के क्रियात्मक पक्ष को समूह नृत्य में प्रदर्शित किया। साथ ही संत कबीर दास के श्रीराम भजन पर आधारित कथक के अभिनय पक्ष को युगल नृत्य में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन अंकित सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें