काशी से काबा की मुकद्दस उड़ान शुक्रवार से शुरू हो गई। नम आंखों और दुआओं के साथ लोगों ने अपनों को विदा किया। मुद्दतों से मदीने का दीदार करने वाली आंखें खुशी से नम थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन
पहले दिन सबसे ज्यादा जाइरीन इस जिले से
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया जहान की खुशी एक तरफ और एक हज पर जाने की खुशी एक तरफ। यह हज जाइरीन के चेहरे पर साफ नजर भी आ रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन की दुआ के साथ डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने हरी झंडी दिखाकर पहली बस को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम चार बजकर पांच मिनट और पांच बजकर पचास मिनट की दो फ्लाइट्स से 137-137 हज जाइरीन ने उड़ान भरी। अपनों को विदा करने के लिए सांस्कृतिक संकुल स्थित अस्थाई हज हाउस में लोगों का हुजूम उमड़ा था।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
किसी की आंखें अम्मी को विदा कर रो पड़ीं, तो किसी ने अपने अब्बू की दुआ लेकर उन्हें विदा किया। इस दौरान पूरा हज हाउस फूलों और इत्र की खुशबू से महक रहा था।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन सबसे ज्यादा मऊ के जाइरीन हज के लिए रवाना हुए। काशी से 35 जाइरीन ने काबा के लिए उड़ान भरी। सुबह दस बजे से ही हज जाइरीन की एंट्री एयरपोर्ट हॉल के लिए शुरू हो गई थी।
किसी की आंखें अम्मी को विदा कर रो पड़ीं, तो किसी ने अपने अब्बू की दुआ लेकर उन्हें विदा किया। इस दौरान पूरा हज हाउस फूलों और इत्र की खुशबू से महक रहा था।