काशी में पर्यटकों के बेहतर अनुभव और उन्हें सही जानकारी देने के लिए कमिश्नरी सभागार में प्रशिक्षण शिविर हुआ। इसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि काशी मोक्ष और साांस्कृतिक विरासत की नगरी है। काशी आने वाले पर्यटकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, ताकि वे दुबारा काशी आएं। अंत में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को उत्तम पर्यटन सेवाएं उपलब्ध कराने की शपथ दिलाई। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने काशी और सारनाथ की समृद्ध कहानियों के बारे में बताने के साथ साथ स्वच्छता और ग्राहक संबंधों में मानकों का पालन करने की बात कही। प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों के सहयोग से तैयार आतिथ्य पुस्तिका और भागीदारी प्रमाण पत्र दिया गया।