फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डॉ. चक्रपाणि ओझा को मिला सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के पूर्व छात्र डॉ. चक्रपाणि ओझा के शोध पत्र को बृहस्पतिवार को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र अवॉर्ड मिला। यह अवार्ड उन्हें श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी बड़ी मूर्ति और तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ के सहयोग से जैन शास्त्रों का संरक्षण और प्रबंधन पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में दिया गया। मुख्य अतिथि पालि और बौद्ध अध्ययन के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. लालजी श्रावक और विशिष्ट अतिथि डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. संजीव सराफ ने डाॅ. चक्रपाणि को सम्मानित किया। डॉ. चक्रपाणि ओझा ने अपने पत्र में प्राचीन शास्त्रों के संरक्षण और प्रबंधन की योजना बताई है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर के युग में आज लोगों ने हाथ से लिखना छोड़ दिया है। पांडुलिपियां हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। इन्हें आगामी पीढ़ी तक पहुंचाने से अपने पूर्वजों की बौद्धिक संपदा पर गर्व होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें