फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangmam: बनारस और पीडीडीयू नगर से तमिलों के पहले जत्थे की वापसी, स्वागत की तरह विदाई भी भव्य

Sat, 26 Nov 2022 10:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली/वाराणसी

सार

काशी तमिल संगमम में शामिल होने के बाद 204 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार की देर रात पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चेन्नई के लिए रवाना हुआ। भव्य विदाई से अभिभूत तमिलों ने कहा वाराणसी के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय नगर को वे भूल नहीं पाएंगे | शिक्षा विभाग की ओर से वाराणसी में 19 नवंबर से काशी तमिल संगमम में शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगमम का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर तमिलों को डायरी देकर विदाई देते भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम में शामिल होने के बाद 204 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार की देर रात पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चेन्नई के लिए रवाना हुआ। पाटलिपुत्र एसएमविटी बेंगलुरु एक्सप्रेस में लगे विशेष कोच में यात्रियों को चढाने के लिए रेलवे,जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी पहुंचे थे। भव्य विदाई से अभिभूत तमिलों ने कहा वाराणसी के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय नगर को वे भूल नहीं पाएंगे | शिक्षा विभाग की ओर से वाराणसी में 19 नवंबर से काशी तमिल संगमम में शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगमम का उद्घाटन किया था। इसमें तमिलनाडु के रामेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई से 12 समूहों में 2500 से अधिक लोग काशी पहुंचे रहे हैं। दो संस्कृतियों को करीब लाने के उद्देश्य से आयोजित संगमम में रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तमिलनाडु से आने वाले लोगों को आने जाने का इंतजाम आईआरसीटीसी ने की है। इसी क्रम में चार समूह का आगमन पीडीडीयू जंक्शन पर होना है। इसी क्रम में 216 तमिलों यात्रियों का पहला समूह एग्मोर गया एक्सप्रेस ट्रेन में लगे विशेष कोच से बुधवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचा था। यहां तमिलों का भव्य स्वागत किया गया| संगमम में शामिल होने के बाद तमिलों का 204 लोगों का जत्था शुक्रवार की रात 12 बजे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से रवाना हुआ| तमिलों को विदाई देने के लिए अधिकारियों के साथ भाजपा नेता दस बजे ही स्टेशन पहुंच गए थे| वाराणसी से बसों से यात्रियों का समूह पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा| यहां से प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन आने पर हर हर महादेव के जयकारे के बीच तमिलों को सवार किया गया| अपनी शानदार विदाई से तमिल अभिभूत नजर आए|
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें