फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाराजा एक्सप्रेस से आए 35 विदेशी 35 पर्यटक, हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार को 35 विदेशी पर्यटक काशी पहुंचे। बनारस स्टेशन पर सभी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह वाराणसी घूमने निकले। वाराणसी टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार राय ने बताया कि पर्यटक यहां आने पर काफी खुश थे, उन्होंने कहा कि काशी सच में अद्भुत है।
विज्ञापन

सुबह 11.41 बजे बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचे पर्यटकों का भव्य स्वागत किया गया। दोपहर बाद वे सारनाथ घूमने गए। वहां से वापस राजघाट पर आए। गंगा नदी में सजे बजड़े पर सवार होकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर दशाश्वमेध घाट पहुंचे। फिर गंगा आरती करने के बाद बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे। रात में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
यूक्रेन से आए एक ही परिवार के छह सदस्य
काशी दर्शन पर आए विदेशी पर्यटकों में कुछ एनआरआई और यूक्रेन के छह नागरिक शामिल थे। गाइड ने बताया कि यूक्रेन से आए सभी पर्यटक एक ही परिवार से थे। 60 वर्षीय सोफिया इन्हें साथ लाई थी। कुछ साल पहले वह वाराणसी आई थी। गंगा और घाट देख काफी प्रभावित थी। परिवार के सदस्यों का कहना था कि काशी के बारे में जैसा बताया गया था, यह वैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें