फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी-तमिल संगमम: अतिथियों के स्वागत में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर, पुलिस आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 12 Nov 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 17 नवंबर से काशी-तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू पहुंचे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक महीने तक होने वाले काशी तमिल संगमम की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक कार्यक्रम के लिए बीएचयू को ज्ञान साझीदार बनाया गया है। बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में मुख्य आयोजन होगा।

विज्ञापन


शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश एम्पीथियेटर मैदान पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर अधिकारों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इससे पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम काशी-तमिल संगमम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीएचयू पहुंचे थे। उन्होंने परिसर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया था। साथ ही कार्यक्रम के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भी जानकारी ली थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आयोजन समिति के समन्वयक सदस्य प्रो. एचसीएस राठौर ने कहा कि काशी तमिल संगमम के लिए विश्वविद्यालय में आने वाले अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी की निगाहें बीएचयू की तरफ होंगी। बीएचयू सदैव की तरह एक श्रेष्ठ मेजबान की भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें