फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम: दो तमिल भाईयों की शहनाई ने खींचा PM Modi का ध्यान, मंत्रमुग्ध हो उठे अतिथि

Sun, 20 Nov 2022 12:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में पंडाल के दाहिनी ओर बने मंच पर तमिल भाईयों कासिम और बाबू की विशेष राग में शहनाई वादन शुरू हुआ तो उपस्थित सभी जन मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन
शहनाई वादक कासिम और बाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम की भव्य आभा के बीच तमिल भाईयों की शहनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमिलनाडु से आए अतिथियों को खूब भायी। पंडाल के दाहिनी ओर बने मंच पर तमिल भाईयों कासिम और बाबू की विशेष राग में शहनाई वादन शुरू हुआ तो उपस्थित सभी जन मंत्रमुग्ध हो उठे।

विज्ञापन

तमिलनाडु के श्रीरंगनम निवासी शहनाई वादक कासिम और बाबू की विशेष राग शहनाई की प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मंचासीन अन्य अतिथि के दिल में जगह बनाई। दोपहर में जैसे ही मंच पर प्रधानमंत्री आए तो उनका स्वागत कासिम और बाबू ने विशेष राग शहनाई वादन से किया।

धन्य हो गया बिस्मिल्लाह खां की काशी में आकर
शहनाई वादक कासिम और बाबू ने बताया कि वह मशहूर शहनाई वादक डॉ. शेख चिन्ना मौलाना के पौत्र हैं। दादा शेख चिन्ना मौलाना और भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां दोनों जिगरी दोस्त थे। दादा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की काशी में शहनाई वादन कर धन्य हो गए। कासिम और बाबू ने बताया कि काशी में कार्यक्रम के बाद अब वह दो दिन के अंदर प्रयागराज और अयोध्या जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें