फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम: शिक्षकों ने पूछा- दान से कैसे बना 1300 एकड़ का विवि, आईआईटी भी पहुंचे वैज्ञानिक; जानें खास

Sat, 06 Dec 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में तमिल शिक्षकों को कई चित्रों में दक्षिण की भी झलक दिखी। प्रतिनिधिमंडल ने भारत कला भवन और सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
बीएचयू में जानकारियां लेते तमिल युवा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kashi Tamil Sangamam: काशी तमिल संगमम में आए 200 शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर हैरानी जताई कि 1300 एकड़ का इतना विशाल विश्वविद्यालय सिर्फ दान के आधार पर कैसे स्थापित हुआ। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र स्थित महामना अभिलेखागार के भ्रमण के दौरान तमिल शिक्षकों के सवाल का जवाब अभिलेखागार के संयोजक प्रो. ध्रुव कुमार सिंह ने दिया तो सभी शिक्षकों ने बार-बार उसके रिकॉर्ड को पढ़ा और समझा। बाकी प्रदर्शनी को भी देख आश्चर्य जताया। 

विज्ञापन


काशी में बताई भक्तिकाल की परंपरा
तमिलनाडु प्रतिनिधिमंडल ने हिंदी विभाग का भी दौरा किया। विभागाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ द्विवेदी ने विभाग के समृद्ध पुस्तकालय का अवलोकन कराया और बताया कि यहीं पर्र आचार्य रामचंद्र शुक्ल और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जैसे महान विद्वानों के विभागीय योगदान मिले। प्रो. श्री प्रकाश शुक्ल ने काशी में भक्तिकाल की परंपरा और दक्षिण भारतीय संत-दार्शनिक रामानुजाचार्य के प्रभाव को बताया।

Trending Videos

2500 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
तमिल दल ने अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र का भी दौरा किया। यहां पर डॉ. कुशाग्री सिंह ने बताया कि केंद्र अब तक 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 2,500 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित कर चुका है, साथ ही ग्लोबल साउथ के 19 देशों के शिक्षकों के लिए भी कार्यक्रम संचालित किए हैं। 

डॉ. विजया बांनु ने इंडियन नॉलेज सिस्टम्स रिसर्च में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। कलावथी ने बताया कि उनकी टीम तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में हिंदी के प्रसार के लिए प्रतिनिधि सक्रिय रूप से कार्य कर रहीं हैं। इस दौरान निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने सभी तमिल शिक्षकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

आईआईटी भी पहुंचे वैज्ञानिक
तमिल शिक्षकों ने आईआईटी-बीएचयू के आइडिएशन, इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन (आई-3) फाउंडेशन को देखा। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. ओप्पिली प्रसाद और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रो. आरके मिश्रा ने प्रो. शांति स्वरूप भटनागर की उपलब्धियों का उल्लेख किया और सीएसआईआर की स्थापना में उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें