बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम में बीएचयू और स्कूली छात्रों को तमिल साहित्य के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारतीय भाषा संस्थान, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के स्टॉल लगाए गए हैं। केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान में मौजूद ग्रंथ तमिल भाषा में हैं और इसका डिजिटल रूपांतरण भी यहां मौजूद है। भारतीय भाषा संस्थान, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, के स्टॉल में 22 भाषाओं में पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं।