फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam: संस्कृत व तमिल सबसे पुरानी भाषा, बोले- शिक्षा मंत्री; हर मंदिर में विराजते हैं विश्वनाथ

Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी तमिल संगमम के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारत की संस्कृति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और काशी की संस्कृति मिलती-जुलती है।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में सीएम योगी से चर्चा करते धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kashi Tamil Sangamam 2025 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि संस्कृत की तरह तमिल भी देश की सबसे पुरानी भाषा है। जो सांस्कृतिक एकता दिखाने की सबसे बड़ी मिसाल हैं। तमिलनाडु में कोई ऐसा मंदिर नहीं, जिसमें श्रीकाशी विश्वनाथ महादेव नहीं विराजते। इस बार के केंद्रीय बजट में पहली बार प्रावधान किया है कि एएसआई के माध्यम से देश की महान ग्रंथों को संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने हर हर गंगे, जय गंगे के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से आए लोगों को 144 वर्ष बाद प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को दिखाया जाएगा। आप महसूस करेंगे कि वहां प्रवास करने का अहसास अद्भुत होगा। 

इस बार के महाकुंभ ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सनातनियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। अब तक 51 करोड़ से अधिक लोगों ने महाकुंभ में दर्शन एवं स्नान किया। तमिल से आए अतिथियों को इस बार बाबा विश्वनाथ दर्शन, महाकुंभ मेला और अयोध्या स्थित राममंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए मूर्त रूप देना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भव्य एवं दिव्य महाकुंभ के सुव्यवस्थित आयोजन के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का हम सभी देशवासियों की ओर से धन्यवाद देते हैं। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना कर रहे साकार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। काशी मोक्ष की नगरी है। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद 
कार्यक्रम में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. सुनील पटेल, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, अश्विनी त्यागी, केंद्रीय शिक्षा सचिव विनीत जोशी, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल, अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा, कार्यवाहक कुलपति बीएचयू डॉ. संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें