राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी भी होगी खास
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, नई दिल्ली के सहयोग से एक राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रोज शाम को लोक और शास्त्रीयता को समर्पित संगीत नाटक अकादमी, उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, ललित कला अकादमी, प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं के आयोजन होंगे। बहु प्रतिष्ठित नाट्य मंचन राम की शक्तिपूजा, सत्यवादी हरिश्चंद्र समेत लोक गायन और मानस प्रसंग से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रेस वार्ता में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शैलेश कुमार मिश्रा, विहिप प्रमुख दिनेश कुमार पांडेय और पत्रकारिता विभाग के डॉ. धीरेंद्र कुमार राय आदि मौजूद थे।