फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का तीसरा दिन, काशी की कामना और आगरा के रेहान शीर्ष रैंक पर 

Sun, 19 Jul 2020 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शॉट लगातीं कामना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के तीसरे दिन लीग मुकाबलों में रोमांचक मोड़ आए। दो दिनों की शीर्ष स्थान पर रहने वाली मंतशा इकबाल को कामना गुप्ता ने पछाड़ कर पहले रैंक पर पहुंच गईं। वहीं पुरुष वर्ग में पहले राउंड के शीर्ष रैंक के फैजल खान और दूसरे राउंड के मो. आरिफ को पछाड़ कर आगरा के मो. रेहान शीर्ष रैंक पर पहुंच गए।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक के मुताबिक फेसबुक पर लाइव खेल के तीसरे दिन लीग मुकाबले में बड़ा बदलाव हुआ। जहां दो दिनों से महिला वर्ग में काशी की आठ खिलाड़ियों में पहले रैंक की मंतशा इकबाल फिसलकर कर 7.88 मिसिंग स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि पिछले दो राउंड में दूसरे स्थान की कामना गुप्ता ने दो अंकों के सुधार के बाद 7.75 मिसिंग स्कोर से पहले स्थान पर पहुंच गई।

पुरुष वर्ग में लीग के पहले राउंड के 11वें और दूसरे राउंड के चौथे रैंक के आगरा के खिलाड़ी मो. रेहान ने 2.89 अंक सुधार के साथ तीसरे राउंड में 4.38 मिसिंग स्कोर के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए। इसी तरह सभी 30 प्रतिभागी अपने-अपने मिसिंग स्कोर के साथ रैंक प्राप्त किया।
विज्ञापन


जिसमें 15.38 मिसिंग स्कोर के साथ साथ मिर्जापुर के यश सिंह अंतिम 26वें रैंक पर रहे। वहीं काशी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सात मिसिंग स्कोर से 15वें और शिव दयाल यादव 8.63 मिसिंग स्कोर कर साथ 19वें रैंक पर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें