फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने आज दौड़ेंगे काशीवासी

Sat, 24 Sep 2022 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक और अमर उजाला की ओर से उत्कर्ष मैराथन में रविवार को लोग काशी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने के उद्देश्य से सुबह सड़क पर दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक और अमर उजाला की ओर से उत्कर्ष मैराथन में रविवार को लोग काशी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश बांटने के उद्देश्य से सुबह सड़क पर दौड़ लगाएंगे। 5, 10 और 21 किलोमीटर के इस मैराथन में आयोजन में युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष की भागीदारी होगी। 

विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित मैराथन में भारतीय रेसलर साक्षी मलिक बतौर अतिथि शामिल होंगी। सुबह 6 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय गेट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दौड़ में शामिल लोग वापस विश्वविद्यालय खेल मैदान पर आएंगे। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की 13वीं वर्षगांठ पर होनी वाली इस मैराथन में प्रतिभागी तीन वर्गों में हिस्सा ले सकते हैं। मैराथन का इंटरटेंमेंट पार्टनर रेडियो मिर्ची है। पंजीकरण कराने वाले पहले 1000 प्रतिभागियों को टीशर्ट-कैप भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें