कंदवा में कुल दस धर्मशालाएं हैं। ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मियों को बुलाकर सफाई तो करवा दी लेकिन धर्मशालाओं में न तो प्रकाश की व्यवस्था है और न ही शौचालय साफ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव कुछ दिन पूर्व ही नगर निगम की सीमा में शामिल हुआ है। अभी तक प्रशासन की ओर से पंचक्रोशी परिक्रमा के लिए कोई इंतजाम नहीं हुआ है।