फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जय सिंधु-जय हिंदू से गूंजा काशी नेपाली संगम, इंद्रेश कुमार बोले- भारत और नेपाल का DNA एक

Sun, 25 Dec 2022 07:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेपाली संस्कृति परिषद समिति की ओर से शनिवार को पटेल धर्मशाला में काशी नेपाल संगम के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत और नेपाल का डीएनए एक ही है।
विज्ञापन
Indresh kumar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिस इंग्लैंड ने भारत पर कई साल तक राज किया, आज उसी इंग्लैंड पर एक सनातनधर्मी राज कर रहा है। यह सनातन धर्म की शक्ति है कि आज भारत इंग्लैंड को राज करना सिखा रहा है। हमने ना तो कोई गोली चलाई न ही तलवार और इंग्लैंड पर राज कर रहे हैं। सनातन धर्म ही सत्य है और सिंधु घाटी की सभ्यता सबसे अधिक प्राचीन है।

विज्ञापन

नेपाली संस्कृति परिषद समिति की ओर से शनिवार को पटेल धर्मशाला में काशी नेपाल संगम के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत और नेपाल का डीएनए एक ही है। आज जो साम्राज्यवादी ताकतें देश की सीमाओं पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रही हैं इसके लिए जरूरी है कि भारत और नेपाल एक साथ एक मंच पर आएं। तभी हम चीन का मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे। भारत और नेपाल को जोड़ने और अखंड भारत की संकल्पना के साथ जय सिंधु, जय हिंदू का जयघोष किया तो पूरा पंडाल गूंज उठा। 

विज्ञापन

बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला
इंद्रेश कुमार ने सनातन धर्म में नारी के स्थान की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारे धर्म में ही स्त्री पूजनीय हैं। माता के पूजन से हमारे लिए तो स्वर्ग के दरवाजे भी खुल जाते हैं। विशिष्ट अतिथि दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले समय में दोनों देशों के हित में है। चीन लगातार सीमाओं पर अतिक्रमण कर रहा है। भारत और नेपाल के संबंधों को प्रगाढ़ करना जरूरी है। काशी नेपाल संगम इसमें महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। सोनिया जैन, सुनील सिंह, राजन सिंह, सोनू चौधरी ने अतिथियों को सम्मानित किया। 

600 प्रबुद्धजन होंगे शामिल 
वाराणसी। काशी नेपाल संगम में देश भर के 22 राज्य और नेपाल के सात राज्यों से छह सौ से अधिक प्रबुद्ध जन शामिल हो रहे हैं। शनिवार को बिहार, छत्तीसगढ़, असम, ओडिसा, झारखंड सहित नेपाल के राज्यों से प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान भारत और नेपाल की संस्कृतियों के विविध रंग देखने को मिलेंगे। समिति के महासचिव राजन कुमार सिंह ने बताया कि काशी नेपाली संगम भारत और नेपाल के संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। तीन दिवसीय आयोजन के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें