फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 थीम पर शुरू हुई काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक राजधानी काशी में सांस्कृतिक, धार्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शुरू हुई। 10 थीम पर हुई प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र के 3 विकास खंडों में कुल 8411 और शहर से पांच जोनों मिलाकर कुल 6896 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें प्रत्येक विकास खंड और जोन से 40-40 कुल 320 विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

इसमें वाराणसी क्षेत्र के तीन विकास खंड और सेवापुरी के अलावा नगर निगम के सभी पांच जोन शामिल हैं। इसमें 14 से 18 और 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता तीन इवेंट्स डेक्लामेशन एवं प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन, इंस्टाग्राम रील मेकिंग में आयोजित है। इसके लिए 10 थीम, काशी के घाट, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, काशी का इतिहास, काशी के त्योहार, काशी के हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट), काशी और धर्म, काशी के संत (कबीर, तुलसीदास, रविदास आदि), काशी और संगीत, काशी का खानपान पर आधारित है। पहले दिन आराजीलाइन विकास खंड के जगतपुर इंटर कॉलेज में कुल 3201 बच्चों ने प्रतिभाग किया। काशी विद्यापीठ विकास खंड के श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज रोहनिया में 1860 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सेवापुरी विकास खंड के कस्तूरबा महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 3350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। भेलूपुर जोन के सनबीम भगवानपुर में 419 ने प्रतिभाग किया। आदमपुर के सनबीम डालिम्स रामकटोरा में 435, दशाश्वमेध जोन के मुकुलारण्यम सिगरा में 205, कोतवाली जोन के वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर में 1570, वरुणापार जोन के सनबीम वरुणा में 1181 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कोतवाली जोन में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयाल’ काशी विद्यापीठ में सुनील पटेल, सेवापुरी विवेक सिंह, वरुणापार जोन अरविंद, आराजीलाइंस महेंद्र पटेल ने प्रतियोगिता शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें