फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता: पहले दिन 355 जगहों पर खेले एक लाख से ज्यादा खिलाड़ी, किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 03:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में इस बार कुल 37 खेलों में 2 लाख 95 हजार से अधिक बालक-बालिका प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले दिन 355 जगहों पर एक लाख से ज्यादा खिलाड़ी खेले। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार से हुई। पहले दिन जिले के तीन ब्लॉक और पांच जोन में रस्सी कूद, कुश्ती, ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ की स्पर्धा हुई। 355 जगहों पर हुई प्रतियोगिता में कुल 121310 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


ग्राम और विद्यालय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 14, अंडर 18, अंडर 40 और 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया। इसमें एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, ऊंचीकूद और लंबी कूद) में 72780, रस्सी कूद में 22179, चिनअप में 7876 पुशअप में 12810, कुश्ती में 5665 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 730 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। यह खिलाड़ी 13 व 14 अक्तूबर को न्याय पंचायत स्तर की स्पर्धा में खेलेंगे। 

नगरीय क्षेत्र के विद्यालय स्तर के विजेताओं की जोन स्तर और ग्रामीण क्षेत्रों की ब्लॉक और विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 24 व 25 अक्तूबर को कराई जाएंगी। इस बार कुल 37 खेलों में 2 लाख 95 हजार से अधिक बालक-बालिका प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


बुधवार को राजातालाब के पयागपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मेें विद्यालयीय खो-खो और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें