फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी सांसद रोजगार मेला: विदेशी कंपनियों ने युवाओं को दिए छह लाख तक के पैकेज, 4523 को रोजगार

Tue, 09 Dec 2025 02:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी करौंदी परिसर में काशी सांसद रोजगार महाकुंभ मंगलवार से शुरू हुआ। सुबह से भारी संख्या में युवा रोजगार के लिए आईआईटी करौंदी परिसर में पहुंचे। इस दौरान 4523 युवाओं को रोजगार मिला। 
विज्ञापन
रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी सांसद रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं को सबसे अधिक छह लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला। 10 युवाओं को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ऑफर लेटर दिया तो उनके चेहरे खिल उठे। करौंदी आईटीआई कॉलेज में लगे मेले में देश-विदेश की 188 कंपनियों ने चयन किया। कंपनियों के काउंटरों पर उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के युवाओं की भीड़ रही। 14,408 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जबकि 4,523 युवाओं को रोजगार मिला।

विज्ञापन


दो दिवसीय काशी सांसद रोजगार मेले का शुभारंभ अनिल राजभर, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, सौरभ श्रीवास्तव और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया। अनिल राजभर ने चयनित 10 युवाओं को ऑफर लेटर दिया। कहा कि प्रदेश सरकार हर युवा के हाथ में रोजगार देने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। मेले में हर युवा की योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध है। यु

वाओं को जिस भी कंपनी में रोजगार मिला, वे संतुष्ट दिखे। रोजगार मेले में दूर-दराज के युवा सुबह से शाम तक अपनी पसंद की कंपनियों की तलाश में लगे रहे। सभी स्टालों पर भीड़ रही। दुबई, ओमान की 16 कंपनियों के स्टालों पर युवा अपनी पसंद की कंपनी और रोजगार की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन


विदेशी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद उनका पासपोर्ट लिया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, श्रम व सेवायोजन के प्रमुख सचिव संगूम सुंदरम, निदेशक श्रम एवं सेवायोजन नेहा प्रकाश, जिलाधिकारी सतींद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार, मेला प्रभारी दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें