फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी महाकाल एक्सप्रेस हुई फुल, कैंट रेलवे स्टेशन से आज होगी इंदौर के लिए रवाना

Thu, 20 Feb 2020 01:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी। तीन ज्योर्तिलिंग को जोड़ने वाली देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस का पहला कामर्शियल रन बृहस्पतिवार को शुरू होगा। इसके पूर्व 70 प्रतिशत तक महाकाल में सीट फुल हो गई हैं। सीटें अधिक भरने के चलते महाकाल में फ्लेक्सी किराया प्रणाली लागू हो गया। अब यात्रियों को अधिक किराये पर ट्रेन में सीट की बुकिंग करानी पड़ेगी।

विज्ञापन


पहले वाराणसी से इंदौर का किराया 1951 रुपये था, बुधवार को यात्रियों ने 2110 रुपये में सीट बुक कराई। यात्रियों को 159 रुपये अधिक देकर टिकट बुक कराना पड़ा। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में 70 प्रतिशत बुकिंग होने के बाद फ्लेक्सी किराया अपने आप लागू हो जाएगा।
 

महाकाल एक्सप्रेस दोपहर में 2.45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से इंदौर के लिए रवाना होगी। सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, उज्जैन के रास्ते इंदौर स्टेशन सुबह के 9.30 बजे पहुंचाएगी। पहले यात्रियों को आईआरसीटीसी ने उपहार देने की योजना बनाई है। इस ट्रेन में सीट बुकिंग कराने के साथ ही यात्री टूर पैकेज की बुकिंग भी करा सकते हैं। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि 70 प्रतिशत सीटें फुल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें