फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत बनी पहचान: पिता करते हैं सिलाई, बेटी ने छह साल में जीत लिए 80 पदक; कराटे में है कशिश का जलवा

Thu, 02 Jul 2026 04:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी की कशिश कराटे में जलवा बिखेर रही हैं। वे छह साल में 80 पदक अपने नाम कर चुकी हैं। देहरादून में हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कशिश ने कांस्य जीता है। 
विज्ञापन
कशिश पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कशिश मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की खिलाड़ी देहरादून में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वह पिछले छह साल में कुल 80 पदक जीत चुकी हैं। चंद्रशेखर पटेल उनके पिता सिलाई करते हैं। कशिश ने बताया कि वह पिछले आठ वर्ष से कराटे खेल रही है। उसने 3 साल की उम्र से कराटे सीखना शुरू किया। आज कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से सोदान ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


कशिश ने सब जूनियर और कैडेट ग्रुप में उत्तर प्रदेश का 40 से ज्यादा बार प्रतिनिधित्व किया। कशिश काता और कुमिते दोनों इवेंट में अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया है। कशिश खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल है। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा 94.4 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया है। 

मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की कराटे कोच ज्योति सिंह ने बताया कि कशिश अपनी टीम की सीनियर प्रशिक्षकों के साथ अपराजिता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति कार्यक्रमों में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देती है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एकेडमी के खिलाड़ी अनंत गुप्ता भी पिछले दो साल से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। उनके पिता संजय गुप्ता इडली-डोसा बेचते हैं। उन्होंने भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में कुल 24 पदक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें