फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता से होगा काशी गंगा महोत्सव, 8 से 11 नवंबर तक चलेगा, कमिश्नर ने दिए ये निर्देश

Thu, 19 Sep 2019 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक लेते कमिश्नर दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त सभागार में काशी गंगा महोत्सव, देव दीपावली व शिल्प मेला आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि आयोजन स्तरीय और भव्यता के साथ कराए जाएं। स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, स्वैच्छिक संस्थानों का सहयोग लिया जाए।

विज्ञापन


गंगा महोत्सव, देव दीपावली काशी-बनारस की एक पहचान है। देव दीपावली की झलक पाने को देश-दुनिया से लोग आते हैं। गंगा के 84 घाटों पर लाखों की संख्या में एक साथ दीपकों का जगमगाना का अलौकिक दृश्य व उसकी असीम आनंद का भाव बिना देखे कल्पना से परे है।

काशी गंगा महोत्सव 8 से 11 नवंबर तक होगा। 12 नवंबर को देव दीपावली का आयोजन होगा। इस दौरान विभिन्न विधाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम गंगा के विभिन्न घाटों पर होंगे। 5, 6 व 7 नवंबर को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्प मेला 9 से 18 नवंबर तक सांस्कृतिक संकुल में होगा। मेला में अस्थाई पुलिस चौकी, चिकित्सा कैंप, अग्निशमन व्यवस्था, अनवरत विद्युत आपूर्ति, शिल्प मेला की सजावट आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधितों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी, संयुक्त निदेशक पर्यटन सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें