Varanasi News: वाराणसी के टाउनहॉल में काशी का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार हो रहा है। इसकी खास बात यह है कि यहां दिखने वाले जानवर असली नहीं, बल्कि कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियां हैं।
वाराणसी टाउनहॉल में शहर का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार किया जा रहा है। कबाड़ से बने जानवरों की आकृतियां और विशेष लाइटिंग पर्यावरण संरक्षण के साथ कला को प्रदर्शित करेंगी। टायर से झूले और पहिये से बच्चों के खिलौने तैयार किए गए।
विज्ञापन
पार्क की खास बात यह है कि यहां दिखने वाले जानवर असली नहीं, बल्कि कबाड़ से तैयार की गई कलाकृतियां हैं। बिल्ली की आकृति कबाड़ से बनाई गई है। हरियाली के प्राकृतिक रूप के बीच कबाड़ से बने कलाकृतियां मोहक है।
इस पार्क में जानवर अलग-अलग लोहे, मोटर पार्ट्स, पुरानी मशीनों से तैयार किए गए हैं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कला का नया रूप भी लोगों के सामने आएगा। बिल्ली की आकृति कबाड़ से बनाई गई है और छोटी आकार की सुंदर चिड़िया भी कबाड़ से बनी है। कबाड़ से बनी आकृतियों के निर्माण कार्य लगभग पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
दो महीने के अंदर शुरुआत किए जाने की उम्मीद है। वेस्ट टू वंडर पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए विशेष लाइटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है, जो शाम होते ही जानवरों की आकृतियों को जीवंत रूप देगी। पार्क में स्थापित जीव जैसे ही रोशनी में चमकेंगे एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगे।
अधिकारी बोले
वेस्ट टू वंडर पार्क से न केवल निगम का कबाड़ समाप्त होगा बल्कि बच्चों के लिए एक बेहतर पार्क होगा। जिसमें उनके पसंदीदा जानवरों की आकृति और खेल से जुड़ीं आकृतियां होंगी। जो उन्हें आकर्षित करेंगी। उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। -सविता यादव, अपर नगर आयुक्त