इस साल काशी में अप्रैल के 14 दिन औसत से भी करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा तपे। 30 साल के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में अधिकतम तापमान का औसत 39.2 डिग्री है जबकि इस बार 15 से 27 अप्रैल के बीच औसत तापमान 42.58 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे अप्रैल महीने को जोड़ लें तो भी ये 41 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।
2014 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री था जो कि महीने के सबसे अंतिम दिन 30 को गया था, जबकि इस साल अप्रैल में ऐसे 13 दिन रहे जब पारा 40 डिग्री के पार चला गया। 2015 और 2020 में अधिकतम पारा 41 डिग्री था जबकि इस साल अप्रैल के 12 दिन ऐसे रहे जब दिन का तापमान इससे ज्यादा रहा।
इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: अब बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती की भी तत्काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्प
2012 में 42 डिग्री अधिकतम था मगर इस बार 9 दिन तक पारा इसके ऊपर रहा। सात दिनों तक तापमान 43 डिग्री से ज्यादा था जो 2018 का अधिकतम है। चार दिन तक तो 44 डिग्री ऊपर रहा, इतना 2013 और 2016 में पहुंचा था। वहीं एक दिन तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस चला गया था।