फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचा काशी का नाट्य, कल होगा मंचन

Sun, 16 Dec 2018 05:16 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के जाने-माने रंग समूह रूपवाणी को विश्व प्रसिद्ध खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन सत्र में 17 दिसंबर को रूपवाणी के कलाकार नाट्य ‘चित्रकूट’ का मंचन करेंगे।  रामचरित मानस के प्रसंगों पर आधारित नाट्य का काशी की रामलीलाओं में 500 वर्षों से मंचन होता आया है।
विज्ञापन


बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत में निबद्ध इस प्रस्तुति की वेशभूषा और चरित्रों का मेकअप भी बनारस की रामलीला से लिया गया है। नाट्य निर्देशक व्योमेश शुक्ल के अनुसार, इस नाट्य के जरिए बनारस की रामलीला को अखिल भारतीय स्तर पर ले जाने का प्रयास है।

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां की बनारस यात्रा के दौरान  बड़ालालपुर स्थित टीएफसी में भी इसका विशेष रूप से प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन के बाद व्योमेश को श्रेष्ठ निर्देशन के लिए केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी का युवा पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन


इससे पहले चित्रकूट का मंचन इंटरनेशनल रामायण कांक्लेव जबलपुर, लोकगाथा उत्सव नई दिल्ली, रामायण महोत्सव चित्रकूट, आदिवासी संग्रहालय भोपाल, उस्ताद बिस्मिलाह खां युवा पुरस्कार समारोह शिलांग में भी किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें