फ्री फोटोमा गंगा दिन प्रति दिन कम होते जा रहें वही गंगा के बीचों बीच टीले दिखने को मिल रहें
- फोटो : दीवानी परिसर में बैठक करते अधिवक्ता।
वाराणसी। बनारस में मई का महीना अब तेज गर्मी का रुख अख्तियार कर चुका है। लगातार दूसरे दिन काशी का पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सोमवार को काशी यूपी का चौथा सबसे गर्म शहर भी रहा। गर्म हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी घटकर 30 फीसदी तक पहुंच गई।
सोमवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आई थी। इसका असर दोपहर में और अधिक देखने को मिला। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 15 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ सकता है। वहीं पूर्वांचल में बनारस से उत्तर की ओर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बादल नहीं होने और हवा साफ रहने के कारण धूप का असर अधिक तीखा हो गया है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 76 अंक तक पहुंच गया है। इससे प्रदूषण तो कम हुआ है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ गया है।
जिले का एक्यूआई
अर्दली बाजार - 90
भेलूपुर - 89
बीएचयू - 64
मलदहिया - 61