फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति नंदन की जंयती पर केसरिया रंग में रंगी काशी, शोभायात्राओं में दिखे एक से एक स्वरूप

Tue, 11 Apr 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
jayanti - फोटो : अमर उजाला
रामभक्त हनुमान की जयंती पर मंगलवार को बाबा भोले की नगरी काशी केसरिया रंग में रंगी नजर आई। अंजनी पुत्र भगवान हनुमान की जयंती पुरे शहर में धूमधाम से मनाई जा रही है। काशी का कोना-कोना में जय श्रीराम-जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से गुंजायमान रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
jayanti - फोटो : अमर उजाला
कलियुग में जन-जन के आराध्य संकट मोचन भगवान हनुमान की जयंती शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर धूमधाम से मनाई गई।  पूरे शहर भर में रथों, बग्घियों, ध्वजा-पताकाओं, झांकियों से इस उत्सव को यादगार बनाया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
jayanti - फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार को हनुमान जयंती पड़ने से इस बार शुभाशुभ स्थितियों के योग हैं। हर मुरादें पूरी होंगी और हर बिगड़े काम बनेंगे। 

4 of 7
jayanti - फोटो : अमर उजाला
राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न ,सीता के स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। विशाल रथ पर हनुमान जी की झांकी सजाई गई।  धर्मसंघ से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में हनुमान जी के 11 स्वरूपों की झांकियां निकाली जाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
jayanti - फोटो : अमर उजाला
धर्मसंघ से हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी निकाली गई तो चितईपुर से पूर्वांचल भर से निकाली जाने वाली झांकियों के साथ शोभायात्रा निकली।  संकट मोचन हनुमान के दरबार में जयंती महोत्सव पर आस्था का मेला देखने को मिला। 
विज्ञापन

6 of 7
jaynti - फोटो : अमर उजाला
संकट मोचन मंदिर के दरबार में मंगलवार को एक से बढ़कर एक झांकियां पहुंचाई गई।  11000 ध्वजा-पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा सुबह सात बजे चितईपुर चौराहे से निकली।  इसमें 70 से अधिक झांकियां शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jayanti - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में मारुति नंदन हनुमान की जंयती पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  कल्याण की मूर्ति एवं सभी अमंगलों का नाश करने वाले मारुति नंदन श्रीहनुमानजी की दर्शन के लिए सोमवार आधी रात से लोग कतार में लग गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें