फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सर्किट हाउस के सामने करणी सेना का प्रदर्शन, पुलिस ने 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Mon, 12 Oct 2026 01:41 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में सर्किट हाउस के सामने करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और एससी/एसटी अधिनियम व यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में करीब 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और दो बसों से पुलिस लाइन ले गई।
विज्ञापन
सर्किट हाउस के सामने करणी सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्किट हाउस के सामने करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में करीब 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को दो बसों में भरकर पुलिस लाइन ले गई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति करीब 150 लोग प्रदर्शन कर रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
प्रदर्शन से पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर उत्पीड़न और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार में उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मुद्दों से उनके हित प्रभावित हो रहे हैं।

मांगों को लेकर जताया विरोध
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और सरकार की नीतियों के प्रति असंतोष जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी और बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आधार पर कार्रवाई की। प्रदर्शन के बाद करीब 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें