फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में जुटेंगे प्रदेश भर के कराटे खिलाड़ी, 19 तक होगा पंजीकरण

Wed, 17 Oct 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आलोक तिवारी मेमोरियल यूपी स्टेट ओपेन कराते चैंपियनशिप 21 को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स एवं वाराणसी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 21 अक्टूबर को आलोक तिवारी मेमोरियल यूपी स्टेट ओपेन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में मेजबान वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों के 300 से अधिक कराते खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स के उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि लहरतारा स्थित शिऑन पब्लिक स्कूल में 21 अक्तूबर की सुबह दस बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसके लिए चार एरिना बनाए गए हैं। बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित है।

यहां प्रदेश भर से जुड़े खिलाड़ी सब जूनियर कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में मेडल के लिए जोर आजमाइश करेंगे। अकादमी के प्रशिक्षक सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 19 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स के महासचिव किसलय मानव से मोबाइल नंबर 9450709222 अथवा 8318025552 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 21 की शाम पांच बजे आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें