फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराते : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मानव एकेडमी के 53 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 17 से 18 जून तक इंडियन ओपन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के 53 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को खिलाड़ियों समेत टीम प्रबंधक और प्रशिक्षकों की 56 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना हुई।
वरिष्ठ प्रशिक्षक सेंसेई शैलेश पटेल ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में कशिश पटेल, आर्या मौर्या, धैर्य, सक्षम, अजित, अमन प्रताप, अनंत गुप्ता,आयुष, सरणांकर, दिव्या, वैष्णवी, अनुष्का, तनीषा, संजना, रिया राय, आरती, साक्षी कुमारी, आंचल, सौरभ जोर आजमाइश करेंगे। कैडेट्स में रजत, अखिल, अम्रता, खुशी कुमारी, नेहा केशरी, सिद्धि जूनियर वर्ग में कपीश मणि, किशन, नाज़िया, सत्यम पटेल, कृतिका पटेल दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में प्रीति कुशवाहा, आशुतोष सिंह, परिज्ञान सिंह, शुभम जायसवाल, मिथुन कन्नौजिया, विमलेश, रघुवीर पटेल, अंशु गौतम, जया उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, खुशबू मौर्या, कारण भारती, साक्षी , जूही, रोशनी, पूनम, शुभम, पूजा, अंशु गौतम, बलराम, विक्रम सिंह, धनराज, रामकेश हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह, सहायक टीम प्रशिक्षक सेंपई आयुष मौर्या और टीम मैनेजर सेंसेई महेश गुप्ता भी रवाना हुए। अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, उपाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम, मुख्य प्रशिक्षक रेंशी एचएन सिंह, महासचिव सेंसेई किसलय मानव, मुख्य सलाहकार डॉ. बृजेश भारतीय ने टीम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें