फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विवि में 1011 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 21 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के 357 केंद्रों पर हो रही परीक्षा, दो पालियों में 29 तक होगा आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टरवाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। गर्मी के कारण काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में मिलाकर 1011 विद्यार्थी शामिल हुए और 21 अनुपस्थित रहे। देश भर के 357 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 29 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा भवन में सुबह सात बजे से शास्त्री प्रथम व तृतीय वर्ष की परीक्षा शुरू हुई। मुख्य द्वार पर जांच के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। केंद्राध्यक्ष प्रो. अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि पहली पाली में 303 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 9 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में शास्त्री द्वितीय एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। केंद्राध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय एवं सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. रविशंकर पांडेय के अनुसार 729 परीक्षार्थियों में से 12 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में केवल 717 विद्यार्थी ने परीक्षा दी। कुलसचिव राकेश कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उड़ाका दल की टीम ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में परीक्षा भवन में परीक्षार्थियों की जांच की। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि देश के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा की सूचना मिली है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि केंद्राध्यक्ष नकलविहीन, पारदर्शितापूर्ण परीक्षा का आयोजन कराएं। किसी भी तरह की समस्या पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें